देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुरुमा पहड़ी के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक चालक 22 वर्षीय युवक रमेश सिंह की मौत हो गई, जबकि साथी विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब दोनों युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक मोहनपुर थाना के मयूरनाच गांव का निवासी था। रमेश सिंह अपने दोस्त विवेक कुमार और अन्य युवकों के साथ एक परिचित की बारात में शामिल होने बाइक से गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र जा रहा था। रात के समय जब हंसडीहा थाना क्षेत्र से गुजर रहा था, अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के ब...