देवघर, मई 3 -- देवघर, प्रतिनिधि समीवर्ती राज्य बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में जीजा-साला की मौत हो गई। यह हादसा कटोरिया प्रखंड के आरपथर गांव के पास हुआ। बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई। जानकारी के अनुसार, राधा नगर गांव निवासी 32 वर्षीय रंजीत तांती और उसका चचेरा साला बिरनिया गांव निवासी 22 वर्षीय अंशु कुमार बुधवार रात रिश्तेदार की बारात में शामिल होने बाइक से निकला था। देर रात जब आरपथर गांव के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण ट्रक समय रहते देख नहीं सके। हादसे में अंशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.