मिर्जापुर, जून 8 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के केड़वा मौजा गांव में एक युवक शनिवार रात लगभग 8 बजे घर से बारात जाने के लिए निकला था। रविवार की सुबह युवक का शव गांव में ही पेड़ की डाली से लटका मिला। परिजन हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पिता रामपति राम ने बताया की शनिवार को गांव से ही एक बारात दुबार जा रही थी। बारात में जाने के लिए पुत्र जितेंद्र राम (20) भी तैयार था। पिता बारात के साथ चले गये। वहीं रात लगभग 8 बजे जितेंद्र भी बारात जाने के लिए घर से निकला था। वह बारात में नहीं पहुंचा। सुबह गांव के बाहर स्थित महुआ के पेड़ में गमछा के सहारे जितेंद्र का शव लटकता मिला। महुआ के पेड़ में शव देख ग्रामीण मौके पर जुट गए। रामपति राम भी मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देख अचेत हो गए। पिता का आरोप है कि गांव...