पटना, फरवरी 8 -- शुक्रवार की रात बारात के कारण नेहरू पथ फ्लाईओवर पर भारी जाम लग गया। जाम के कारण सचिवालय से दानापुर जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी कतारें रग गईं। इसके कारण वाहन चालकों को करीब एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की रात एक बारात नेहरू पथ फ्लाईओवर से होकर दानापुर की ओर जा रही थी। बैंड बाजे और बारात के वाहनों की वजह से फ्लाईओवर की एक लेन से पीछे के वाहनों को निकाला जा रहा था। जिसके कारण सचिवालय से दानापुर जाने वाली लेन पर रात नौ बजे से जाम लगाना शुरू हो गय था। बारात गुजरने पर रात 10 बजे के बाद फ्लाईओवर पर यातायात सामान्य हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.