भभूआ, जून 9 -- खबर बिहार के कैमूर से है जहां एक एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन सिंदूरदान से ठीक पहले भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन की मां भी बेटी के पढ़ में आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची पर बात नहीं बनी। दूल्हे राजा को बिना दुल्हन के खाली हाथ लौटना पड़ा। यह सबकुछ जयमाल के बाद हुआ। पुलिस दोनों पक्षों से बात कर रही है क्योंकि लड़की वाले शादी के खर्च की मांग कर रहे हैं। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक चेनारी थाना क्षेत्र के बगाढ़ी गांव निवासी शिवबच्चन बिंद के पुत्र हीरा कुमार की शादी थी। बारात लेकर कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव पहुंची। द्वार पूजा की रस्मे पूरी कर ली गईं और वरमाला की रस्म भी पूरी हो गई। बारातियों को खाना खिलाया गया और लड़का शादी करने चला गया। लेकिन ज...