बदायूं, फरवरी 22 -- बदायूं/उझानी, हिटी। बरेली-मथुरा हाईवे पर सुबह बारातियों से भरी बस दिल्ली से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नौ से अधिक घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। भाइयों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। रविवार की सुबह शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव बाजार कला से बारात की बस कासगंज जनपद की थाना सवार के गांव भम्मा नगला लौट रही थी। बरेली मथुरा हाईवे पर उझानी बदायूं के मध्य अब्दुल्लागंज मोड़ के पास जीडी गोयनका स्कूल के सामने दिल्ली से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। जिससे बारात की बस में सवार उझानी कोतवाली के गांव कछला वार्ड नंबर पांच निवासी रमेश का 11 वर्षीय पुत्र किशन श्रीवास्तव का...