औरैया, दिसम्बर 5 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडेरा में गुरुवार देर रात बारातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद तब खड़ा हो गया जब कुछ बारातियों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और सो रहे चालक के साथ हाथापाई कर डाली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अन्य बारातियों को रोक लिया। ग्राम बडेरा निवासी आमोद की पुत्री प्रवीणा की शादी के लिए बारात आई थी। गांव स्थित विद्यालय के पास बारातियों की कई गाड़ियां आड़े-तिरछे खड़ी थीं। इसी दौरान गांव का ही ट्रक चालक राहुल, ट्रक लेकर वापस लौटा। रास्ता बाधित देख उसने ट्रक एक ओर खड़ा कर दिया और केबिन में सो गया, ताकि आवश्यक होने पर ट्रक हटाया जा सके। रात में लौट रहे कुछ बारातियों ने ट्रक खड़ा देखकर ईंट मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। शोर सुनकर राहुल जागा और कारण पूछा तो बाराती उससे भिड़ गए और हाथापाई ...