बदायूं, मई 4 -- चार दिन पहले गांव सिरासौल में बारात में डीजे पर गाना बदलने को लेकर दबंगों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी हरिओम के पुत्र कौशल की बारात बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल में प्रमोद कुमार के घर आई थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों में कहासुनी हो गई। उस समय वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। बारात जब रवाना होने लगी, तभी रास्ते में गांव के पास डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ बाइक से जा रहे तीन बारातियों को रोक लिया और उन पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें रुदायन निवासी निवासी मोहित पुत्र नरेश, विशाल पुत्र जयपाल एवं भगवंत नगर निवासी अवधेश पुत्र तेजपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.