हरिद्वार, फरवरी 21 -- शाहपुर में बारात में छेड़खानी करने को लेकर मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की और से आई तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार गांव शाहपुर में एक युवती की बारात आई थी। बारात में आये कुछ युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी। इसका परिजनों ने विरोध किया तो बरातियों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मामले में बाराती और घरातियों के परिवार के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट व गाली गलौज हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.