चम्पावत, अक्टूबर 2 -- लोहाघाट, संवाददाता। बाराकोट में लड़ीधुरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में लड़ीधुरा मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली। मुख्य मेला सात अक्तूबर को होगा। गुरुवार को लड़ीधूरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव समिति अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बताया कि रामलीला मंच बाराकोट में पुरोहित सतीश पांडेय और कैलाश चौबै ने पूजा अर्चना संपादित की। कलश यात्रा से पूर्व महिलाओं ने झोड़ा गायन किया। कलश यात्रा में बाराकोट, पम्दा, काकड़, फरतोला, खोला सुनार आदि गांव की महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। सात अक्तूबर को मुख्य मेले के दिन बाराकोट और काकड़ से देवी रथ यात्रा लड़ीधुरा मंदिर में परिक्रमा करेगी। यहां ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य योग...