चम्पावत, मई 18 -- भाजपा ने विकासखंड बाराकोट में मंडल में कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। बाराकोट भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ने बताया कि जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह बल्दिया और जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत की सहमति के बाद मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें मंडल महामंत्री सुनील वर्मा और दरबान सिंह मेहता, उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह अधिकारी, कमल सिंह बोहरा, अजय बिष्ट और पुष्पा सामंत, मंत्री मोहन सिंह अधिकारी, पूजा अधिकारी, हरीश अधिकारी और दीपक बिष्ट, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोहरा, कार्यालय मंत्री नवीन कालाकोटी, मीडिया संयोजक उमेश बिष्ट, आईटी संयोजक कमल बोहरा, सोशल मीडिया संयोजक मोहन जोशी को चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.