चम्पावत, अगस्त 4 -- लोहाघाट। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह अधिकारी के निधन पर कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। सोमवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ने बताया कि स्वर्गीय कल्याण ने कांग्रेस पार्टी संगठन को बढाने का कार्य किया। वह पूर्व में एक बार विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। जिसमें उनकी हार हुई थी। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बची सिंह अधिकारी के पुत्र थे। उनके निधन पर पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह, गोविंद लाल वर्मा, मोहन नाथ, त्रिलोक सिंह, कैलाश जोशी, खिलानंद पंत, हरि सिंह, राम सिंह, दयाल नाथ, भैरव राम, गिरीश जोशी, हरीश जोशी, ऊर्वा दत्त, कुंदन सिंह, ललित कालाकोट, नारायण राम आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...