चम्पावत, अप्रैल 24 -- लोहाघाट। बाराकोट क्षेत्र के जंगल आग की चपेट में आए हैं। गल्लागांव, इजड़ा और लड़ीधुरा के जंगल में बीते तीन दिन से आग लगी हुई है। आग से वन संपदा को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है। इलाके में धुएं का गुबार छाया हुआ है। बाराकोट ब्लॉक के तहत आने वाले इजड़ा, गल्लागांव और लड़ीधुरा के जंगल में पिछले तीन दिन से आग लगी हुई है। लगातार जलते जंगल से इलाके में धुएं का गुबार छा गया है। इससे लोगों की आंखों में जलन होने के साथ ही सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग से वन संपदा के साथ ही कीट, पतंगे, सरीसृप और अन्य जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.