शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए नायक जदुनाथ सिंह की याद में बाराकलां रासानगरिया मार्ग पर शहीद द्वार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहीद द्वार सदियों पुरानी यादों को ताजा करेगा। शहीद परिवार की मेहनत रंग लाई। अथक प्रयासों के बाद शहीद द्वार बनने की लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी दी है। रविवार को द्वार का कार्य निर्माण शुरू हो गया है। नायक जदुनाथ सिंह परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक हैं। इन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध 1947 में अद्वितीय साहस का योगदान दिया तथा वीरगति को प्राप्त हुए। 1950 में मरणोपरांत इन्हें सम्मान मिला। 31 वर्ष की आयु में 6 फरवरी 1948 को भारत-पाक युद्ध में नौशेरा जम्मू और कश्मीर में वीरगति को प्राप्त हो गए। भाजपा कलान मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बताया की शहीद द्वार बनने से क्षेत्र के लोगों को एक नई ...