आजमगढ़, सितम्बर 2 -- लाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। बारह घंटे में जलस्तर में 24 सेमी वृद्धि दर्ज की गयी है। जल स्तर बढ़ने के साथ ही पांच गांवों में कटान भी तेज हो गयी है। कटान होने से तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण सहमे हुए हैं। डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से ऊपर और बदरहुआ गेज पर खतरा बिंदु से नीचे घाघरा बह रही है। कई गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से डूबे हुए हैं। तटवर्ती गांव के ग्रामीण जल स्तर बढ़ने से सहमे हुए हैं। एक पखवारा से घाघरा के जलस्तर में जहां घटाव हो रहा था, वहीं दो दिनों से फिर जल स्तर में वृद्धि शुरू हो गयी है। रविवार को जहां जलस्तर धीमी गति से बढ़ा, वहीं सोमवार को इसमें तेजी से इजाफा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.