एटा, जनवरी 19 -- शहर के पुरानी बस्ती स्थित श्री रघुनाथ जी महाराज, बारहसैनी मंदिर प्रबंध समिति का तीन वर्षीय चुनाव रविवार को देर रात ग्रीन गार्डन मैरिज होम में संपन्न हुआ। कुल 301 मतदाताओं ने कार्यकारिणी का चुनाव करते हुए विजयी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाए पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बारहसैनी मंदिर प्रबंध समिति का निर्वाचन अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और सह मंत्री सहित कुल छह पदों के लिए कराया गया। इन सभी पदों पर 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चुनाव प्रक्रिया नामित निरीक्षक की मौजूदगी में कराई गई, जिससे मतदाता भी संतुष्ट रहे। मतदान समाप्त होते ही देर रात मतगणना की गई। इसके बाद समिति ने आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किए। इसमें अध्यक्ष सुजीत देव वार्ष्णेय, महामंत्री प्रशांत वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष राजीव सेठ, ऑडिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.