अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़, संवाददाता। महानगर के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय का संचालन करने वाली बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी का चुनाव भरी ठंड और घने कोहरे के बावजूद पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ संपन्न हो गया। रविवार को महाविद्यालय परिसर में मतदान की प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय से करीब आधा घंटे की देरी से शुरू हुई। कोहरे के कारण हुई इस देरी के बाद भी पूरे दिन मतदान का माहौल गर्मजोशी भरा बना रहा और ठंड का चुनावी उत्साह पर कोई असर नहीं दिखा। सुबह करीब 9.30 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चली। इस दौरान कुल 3005 मतदाताओं ने अपने मनपसंद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद कर दी। मतदान में स्थानीय मतदाताओं के साथ-साथ बाहर से आए मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आगरा, हाथरस, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, बदायूं, मुरादाबाद सहित अन्य जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.