बगहा, सितम्बर 6 -- बेतिया शहर के 12वीं की परीक्षा पास कर चुके छात्रों को अपने कॅरियर विकल्प चुनने में परेशानी होती है। अभिभावक भी इसके कारण परेशान रहते हैं कि उच्च शिक्षा के लिए और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को कौन सा विकल्प लेना चाहिए, जिसमें रोजगार के अवसर अधिक हो। प्रतियोगी परीक्षा को पास करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बेतिया शहर के अलग अलग स्कूलों के हजारों छात्रों ने विद्यालयों में कॅरियर काउंसलर और जिला प्रशासन की ओर से ऐसे कार्यालय की मांग की है, जहां पर काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध हो। इसके साथ ही अपनी काबिलियत के अनुसार भविष्य को संवार सकें। अभिषेक कुमार का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद विषय चयन को लेकर होती है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए किस विषय का चयन किया जाय। इसकी सही जानकारी...