कटिहार, जनवरी 5 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत अंतर्गत राधा रानी नगर में रविवार की सुबह वीर बाल दिवस सप्ताह के अवसर पर रैली निकाली गई विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों और युवाओं ने भाग लिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए स्वयंसेवकों ने रैली में भाग लेकर पूरे गांव में प्रभात फेरी लगायी। बता दे की यज्ञ स्थल से आरंभ होकर रैली पूरे गांव के विभिन्न गलियों में घूमते हुए अंत में फिर यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए इतना ही नहीं ग्रामीण महिलाओं ने रैली में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों के ऊपर फूल भी बरसाए। वहीं नए बैंड बाजा के साथ रैली निकाली गई। संघ के इस बैंड को बजाने के लिए कटिहार जिला मुख्यालय से आधा दर्जन लोग आ...