कटिहार, फरवरी 18 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई थाना रोड स्थित ट्रांसफार्मर के समीप 11 हजार केवी बिजली तार में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि दुलाल चंद्र साह, मोहम्मदी नाजिर, अर्जुन कुमार, मोहम्मद मतलेब, अनुराग ठाकुर, आजम खान, के अनुसार तार में पहले तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को देखते हुए कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। गनीमत रही कि समय रहते आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर आए दिन तारों में स्पार्किंग और आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन बिजली विभाग द्वारा स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.