गुमला, फरवरी 14 -- जारी प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मेराल पंचायत अंतर्गत बारडीह गांव में युवा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय ग्रामीण हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता हर वर्ष ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया है।टूर्नामेंट का उद्घाटन सिकरी पंचायत के मुखिया माइकल कुजूर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,जरूरत है तो केवल सही मंच और अवसर देने की। आयोजनकर्ता रोहित कुजूर ने बताया कि संसाधनों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के कई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल इस प्रतियोगिता का आयोज...