लखनऊ, मार्च 25 -- मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मनकामेश्वर उपवन में टेलीमाकुस की ओर से अधिस्थापित इनर्ट सॉलिड रिमूवल मॉड्यूलर बायो-रेमेडीएशन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि इसका तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद ही इसे अन्य शहरों में लगाया जाएगा। मुख्य सचिव ने प्लांट से सीवेज के पानी को शोधन के उपरांत स्वच्छ जल के रूप में गोमती नदी में गिरते हुए देखा। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी टेक्नोलॉजी है। अन्य एसटीपी दूषित जल के शोधन और इस प्लांट से शोधन में आने वाली लागत का तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। इसके उपरांत इस टेक्नोलॉजी को अन्य शहरों में लगाया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया उनका यह प्लांट नदी एवं तालाब में गिरने वाले नालों के मुहाने पर लगाकर प्रदूषण फैलाने वाले गंदे नाले के अपशिष्ट जल को शोधित कर नदी एवं तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.