फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा की बायोलॉजी की परीक्षा आयोजित की। इसमें 40 केंद्रों पर करीब आठ हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकलने वाले परीक्षार्थियों के चेहरे आसान प्रश्नपत्र की खुशी की स्पष्ट देखी जा सकती थी। परीक्षार्थियों के अनुसार बायोलॉजी का प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से आया था। इसके अलावा टेस्ट पेपर से कई प्रश्न आए थे। बायोलॉजी एक कठिन एवं बडे़ उत्तरों वाला विषय होने के चलते परीक्षार्थियों के हाथों में अंतिम समय से पुस्तकें दिखाई दे रही थी। अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने के लिए केंद्रों तक गए थे। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे काफी खिले हुए थे। परीक्षार्थियों के अनुसार पूरा प्रश्नपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.