नैनीताल, जनवरी 20 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में मंगलवार को प्राध्यापकों की बैठक हुई। जिसमें बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का विरोध किया गया। फैसला लिया गया कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता की रक्षा के लिए "विश्वविद्यालय बचाओ आंदोलन" चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। प्राध्यापकों ने कहा कि मोबाइल आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली नियमों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इसमें सहयोग नहीं किया जाएगा। कहा कि किसी भी केंद्रीय विवि में इस प्रकार की व्यवस्था लागू नहीं है और इसे थोपने का विरोध किया जाएगा। मोबाइल के माध्यम से बायोमेट्रिक उपस्थिति में डेटा सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। इसके अलावा, हर छह माह में संविदा कर्मियों के सेवा विस्तार को अव्यवहारिक बताते हुए, शासन से इस पर पुनर्विचार की मांग की गई। प्रो. एलएम जोशी व प्रो. एमसी जोशी ने स्वायत्तता को ...