धनबाद, मार्च 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। माडा सभागार में बुधवार को नगर आयुक्त रविराज शर्मा की अध्यक्षता में सिटी को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि बायोमेडिकल वेस्ट पर स्वास्थ्य विभाग और धनबाद नगर निगम मिलकर काम करेंगे। बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को 10 दिनों में कचरा प्रबंधन की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया, ताकि नगर निगम आगे की कार्रवाई कर सके। बैठक का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में चल रही स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को विभिन्न विभागों के समन्वय से सुदृढ़ करना था, ताकि नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि यूसीएचसी केंदुआडीह व यूसीएचसी सिंदरी में अप्रैल तक एडोलसेंट हेल्थ क्लीनिक स्थापित किया जाए। साथ ही शहरी सहिया के चयन की प्रक्रिया भी अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.