धनबाद, जून 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता राज्य के जिलों में आधे से अधिक स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी बायोमीट्रिक हाजिरी में अनुपस्थित पाए गए हैं। यानी सिर्फ आधे अधिकारी-कर्मचारी ही बायोमीट्रिक हाजिरी बना रहे हैं। बाकी नहीं बना रहे। झारखंड सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। सभी सिविल सर्जनों को पत्र लिख कर बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं बनाने वालों से स्पष्टीकरण करने का निर्देश है। बता दें कि पिछले दिनों राज्यस्तर पर बायोमीट्रिक हाजिरी की स्थिति की जिलावार समीक्षा की गई थी। इसमें सभी जिलों में लगभग 50 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं। इसको लेकर सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख डॉ सीके शाही ने धनबाद समेत राज्य के सभी सिविल सर्जनों को पत्र लिखा है। सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.