लखीसराय, फरवरी 1 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। लखीसराय बायपास रोड में शनिवार की सुबह कुहासा के कारण बस और ट्रक की सीधी टक्कर होते-होते बची। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अशोक धाम की ओर से जा रहे बालू लदे ट्रक के सामने से एक तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बसा आ रही थी। यह देख ट्रक चालक ने अपने वाहन को सड़क किनारे लिया लेकिन इस बीच बस की गति इतनी तेज थी कि उससे बचने के चक्कर में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और बस व यात्रियों को बचाते-बचाते ट्रक सडक किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रक पर बालू लदा था जिस कारण ट्रक दो बार पलटी मार गया। हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक व उसका सहयोगी बाल-बाल बच गया। दोनों को हल्की चोट आई। ट्रक बेगुसराय का बताया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक व उसका सहयोगी वहां से चला गया। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक की सूझ-बूझ के कार...