गंगापार, जनवरी 14 -- द्विविधा के बावजूद बामपुर के रामजानकी मंदिर पर लगने वाला मकर संक्रांति का पारंपरिक मेला बुधवार को मनाया गया। मेले में भक्तों व खिचड़ी स्नान करने वालों के साथ हर वर्ग व जाति के लोगों ने भाग लिया। दूर दराज से आये दुकानदारों ने भी मेले का लाभ उठाया। एहतियातन गांव की समिति के अलावा स्थानीय पुलिस भी मेले में रही। हर साल मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को मांडा क्षेत्र के बामपुर गाँव में गंगा तट पर स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में विशाल स्थानीय मेला लगता रहा है। इस बार 14 जनवरी को एकादशी होने के कारण चावल का दान व भोजन वर्जित होने के वजह से 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को मकरसंक्रांति का सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस घोषणा के बावजूद 14 जनवरी बुधवार को ही बामपुर में मकरसंक्रांति का पारंपरिक मेला लगा। मेला समिति के बोस तिवा...