बागपत, फरवरी 1 -- दाहा। बामनौली व निरपुड़ा गांव में रविवार को रविदास जयंती पर आकर्षक मनमोहक झांकियो के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा से पूर्व हवन का आयोजन किया गया। बामनौली गांव में रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का शुभारंभ समाज सेवी महेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। जयंती पर दर्जनों मशहूर बैंड बाजो व मनमोहक आकर्षक झांकियो के साथ गांव की गलियो में शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में संत रविदास,रविदास आश्रम, बाबा भीमराव अंबेडकर, मीराबाई आदि झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर कश्यप गली, ठाकुरद्वारा मंदिर होती हुई पट्टी चौधरी से तरले हेर होती हुई वापस रविदास मंदिर पहुंच कर सम्पन हुई। शोभायात्रा से पूर्व मन्दिर के प्रांगण में हवन का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा निरपुड़ा गांव में भी शो...