अमरोहा, जनवरी 21 -- गजरौला। नगर के मायापुरी स्थित सिद्ध सरोवर पर मंगलवार को बूढ़े बाबू का मेला लगा। नगर व आसपास गांवों से आए हजारों लोगों ने मठ पर माथा टेका। सरोवर के जल से मुंह-हाथ धोए। मान्यता है कि इस जल के आचमन संग सरोवर की मिटटी शरीर पर लगाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। नगर के मायापुरी में रेलवे लाइन के पास स्थित सरोवर पर लगे बूढ़े बाबू के मेले में आसपास स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना की। सरोवर के जल से मुंह-हाथ धोने के बाद मठ में माथा टेका। यहां पर दो मठ हैं, दोनों ही स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले की दुकानों से श्रद्धालुओं ने बच्चों के लिए खिलौने, पकौड़ी, जलेबी, वस्त्र व अन्य जरूरत का सामान खरीदा। ऊपर वाले मठ पर प्रेमगिरि महाराज, साध्वी पूनम गिरि, राजवीर सिंह, पवन कुमार फिरंगी, रामफल, राजकुमार आदि मौजूद रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.