छपरा, मार्च 11 -- छपरा, एसं। सारण की सभ्यता संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने व संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए सारण महोत्सव के तत्वावधान में नगरपालिका चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वस्ति वाचन, भोजपुरी संस्कार गीत और बटोहिया गीत से हुआ। उद्धघाटन विधायक जितेन्द्र राय, मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, सारण महोत्सव के संरक्षक रामदयाल शर्मा, डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज, महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गाई के गोबर महादेव संस्कार गीत से प्रारंभ समारोह में भोजपुरी के राष्ट्रीय गीत सुंदर सुभूमि भईया भारत के देशवा हो के साथ हीं कई होली गीतों की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों ने दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रियंका कुमारी, सोनम मिश्रा, डाली सिंह, सुनील कुमार सिं...