लातेहार, मार्च 8 -- चंदवा,प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने पर चंदवा के भाजपाइयों में खुशी जाहिर की है। वरिष्ठ भाजपाई महेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि मरांडी न केवल झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता, सशक्त संगठनकर्ता और स्वच्छ छवि के जननायक हैं। विधानसभा में उनका नेतृत्व झारखंड में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नयी दिशा देगा। उनका अनुभव और संकल्प शक्ति राज्य की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं विधायक दल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.