रांची, नवम्बर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किए गए आरोप पत्र और ठगुआ सरकार वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बाबूलाल मरांडी के आरोपों को झूठ का पुलिंदा और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जिस बर्बादी के 6 साल की बात कर रहे हैं, उस बर्बादी की नींव असल में उनकी ही पार्टी (भाजपा) के पिछले शासन में रखी गई थी। आरोप पत्र जारी करने से पहले बाबूलाल मरांडी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनकी पार्टी ने केंद्र और राज्य दोनों जगह लंबे समय तक शासन किया, लेकिन जनता को केवल धोखा ही दिया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी पुलिस पर रक्षक ही भक्षक बनने का जो आरोप लगा रहे हैं, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.