मधुबनी, फरवरी 1 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बाबूबरही, मुरहदी, तिरहुता, धमौरा, कुल्हाड़िया, सर्रा सोनपताही, महेश्वरा, बेला, बसहा एवं भूपट्टी पंचायतों में प्रस्तावित पैक्स चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस बारे में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि सूची में दावा आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 24 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान संबंधित वोटर जरूरी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 6 फरवरी तक कर लिया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से सूची जांच कर समय पर आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...