लखनऊ, मार्च 21 -- बाबूगंज पुलिस चौकी से डालीगंज के बीच सीवर लाइन बिछाने के लिए 22 मार्च से 26 अप्रैल तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान आठ घंटे (रात 11 से सुबह सात बजे तक) अस्थायी रूप से आवागमन बंद रहेगा। आईटी चौराहा (चौराहा नं.-08 व 04 एवं निशातगंज) से बाबूगंज नदवा बंधा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात आईटी चौराहा से बाएं होकर हनुमान सेतु तिराहा, परिवर्तन चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा। वहीं डालीगंज पुल चौराहा की तरफ से आईटी चौराहा की तरफ जाने के बजाय वाहन नदवा बंधा मोड़ से लखनऊ विश्वविद्यालय होते हुए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.