मोतिहारी, फरवरी 15 -- अरेराज। महाशिवरात्रि मेले के दूसरे दिन बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर अरेराज में जलार्पण करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अरघा के माध्यम से जलाभिषेक का सिलसिला सुबह से चल रहा है। महाशिवरात्रि के दिन रविवार को यहां लाखों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसको लेकर प्रशासन के स्तर पर जबर्दस्त तैयारी की गयी है। एसडीओ अंजली शर्मा व डीएसपी रवि कुमार के निर्देश पर मंदिर परिसर ,मुख्य प्रवेश द्वार, सोमेश्वर फुलवारी आदि स्थलों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर के समीप मेडिकल टीम, एंबुलेंस,फायर ब्रिगेड टीम,विद्युत मानव बल की ड्यूटी लगाई गई है। सोमेश्वर नाथ मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए विभिन्न स्थलों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं के साथ भी सभी अधिका...