फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- बिंदकी। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर भीम आर्मी के लोगों ने बाबासाहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। वहीं अमर शहीदों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए बिंदकी खजुहा मार्ग स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में भीम आर्मी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परि निवाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला अध्यक्ष राजेश पाटिल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षित हो संगठित हो और संघर्ष करो तभी सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन होगा जीवन में सफलता मिलेगी उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ...