उत्तरकाशी, अप्रैल 14 -- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला कार्यालय परिसर में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाये। भटवाड़ी रोड स्थित आंबेडकर पुस्तकालय भवन में हिमालयन आंबेडकर सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया और अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.