गोंडा, दिसम्बर 2 -- गोण्डा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में 69 वां बाबा साहेब डा. परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति के रमेश विमल ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक माल्यार्पण के तत्पश्चात जिला पंचायत कार्यालय टीन शेड में संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डीआईओएस डा. रामचंद्र होगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...