मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा नेताओं ने सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बसपा नेता राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा के लिए रवाना हो गए। डॉ.रणविजय सिंह एडवोकेट, मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल अरुण कुमार टिंकू, गजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह सागर एडवोकेट, सुनील आजाद, शिव शंकर सागर, राधेश्याम पाल, करतार सिंह, राजेश सागर, चंद्रपाल सिंह सैनी, मुकेश कुमार, मुनेशपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.