रांची, अप्रैल 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची महानगर भाजपा ने सोमवार को डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब के विचार, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। बाबा साहेब का मानना था कि सभी मनुष्यों को जन्म से समान अधिकार मिलना चाहिए। जाति, धर्म, लिंग या वर्ग के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं होना चाहिए। हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने शिक्षा को समाजिक परिवर्तन की कुंजी बताया था। रांची महानगर अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सामाजिक न्याय, मौलिक अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। इस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.