मुरादाबाद, मई 5 -- मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक में रविवार रात किसी अराजक तत्व ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पार्क में भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता, एसचओ आरपी शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर नई प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिया। थाना मझोला के भोला सिंह की मिलक उर्फ सोनकपुर देहात ग्राम पंचायत में आंबेकर पार्क है, जिसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर की छोटी प्रतिमा लगी है। बीते 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दिन ही पार्क के जीर्णोद्धार के बाद लगाई गई नई प्रतिमा का लोकार्पण किया गया था। रविवार रात किसी अराजक तत्व ने प्रतिमा को तोड़कर दिया। सोमवार सुबह टूटी प्रतिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.