सासाराम, अप्रैल 27 -- राजपुर, एक संवाददाता। सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती छपरा गांव में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगठन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह उर्फ लालू यादव ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं लोहिया विचार मंच के संयोजक संजय सिंह ने शिक्षा और संगठन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। डॉ. मुन्ना ठाकुर ने वर्तमान सामाजिक-आर्थिक असमानता पर चिंता जताई। सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। त्रिभुवन पासवान ने दलित और वं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.