सहारनपुर, अप्रैल 14 -- सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए समर्पिंत किया। गढ़ी मलूक में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व एक विकसित देश की परिकल्पना में सदैव हम सभी का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता नीले रंग के पटके पहने नजर आए। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर, वाईपी सिंह, जयराम गौतम, संजीव कर्णवाल, संजय गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.