कन्नौज, अप्रैल 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शाक्य मुनि बुद्ध विहार बढ़ेपुर में शाक्य मुनि बुद्ध विहार धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा बाबा साहब के संविधान से हमें अधिकार मिले हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य ने बाबा साहब द्वारा शिक्षा के महत्व पर दिए गए व्याख्यान का जिक्र करते हुए कहा शिक्षा बहुत जरूरी है। आधी रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दो। संस्थापक रमेश बाबू शाक्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिव प्रताप सिंह शाक्य एडवोकेट प्रबंधक, धर्मपाल शाक्य संरक्षक, अशोक कुमार शाक्य, प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी शाक्य, संतोष यादव, बदन सिंह जाटव, उमेश चन्द्र जाटव, डॉ रमेश चन्द्र शाक्य, रामेंद्र शाक्य पूर्व प्रधान, आदि...