मेरठ, नवम्बर 10 -- दौराला। दिल्ली से वृंदावन जाने वाली बाबा बागेश्वर धाम यात्रा में शामिल होने के लिए सहारनपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं हिंदुस्तानी पसमांदा मंच शाहनवाज मलिक के नेतृत्व में 8 से 10 गाड़ियों से 40 से 50 कार्यकर्ताओं का एक जत्था सिवाया टोल प्लाजा पहुंचा‌। यहां जत्थे में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे के नीचे आवाज दो हम एक है, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि के नारे लगाए। इसके बाद जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया। टोल कर्मचारियों ने जत्थे को सम्मान के साथ बिना टोल शुल्क लिए निकालते हुए रवाना किया। इस दौरान पुलिस और खुफिया विभाग की टीम तैनात रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...