हाजीपुर, फरवरी 15 -- हाजीपुर। निज संवाददाता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जंदाहा प्रखंड के बसंतपुर के बाबा बटेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर में दो दिवसीय भव्य मेला लगाया जाएगा। उद्धाटन कार्यक्रम का उद्घाटन सह मुख्य बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे।, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल होंगे। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पर्यटन तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। मेले में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं एवं स्थानी...