सहरसा, फरवरी 12 -- महिषी एक संवाददाता । प्रखण्ड के बघवा पंचायत के पुनाच रही टोला स्थित बाबा बचेश्वर महादेव के जर्जर हो गए मन्दिर के पुनर्निर्माण के लिए आसपास के करीब आधा दर्जन गांव के लोगों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। सेवानिवृत्त शिक्षक शशिकांत चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विद्यानन्द खां को मन्दिर निर्माण समिति का अध्यक्ष, पवन कुमार यादव को उपाध्यक्ष, गंगेश मुखिया को सचिव एवं भवानंद शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त कमिटी में करीब एक दर्जन सदस्यों को भी शामिल करते मन्दिर के बेहतर से बेहतर निर्माण की जिम्मेवारी सौंपी गई। ज्ञात हो कि विगत करीब एक सप्ताह पूर्व इस मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया था। मौके पर पूर्व मुखिया चिरंजीव चौधरी, राजकुमार सिंह उर्फ बम सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.