बदायूं, मार्च 2 -- नगर के ओम शिव शक्ति मंदिर में फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया गया। श्री बालाजी महाराज के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। इधर, नगर के संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और गुधनी खौंसारा बलदेव मंदिर पर आचार्य ललित शर्मा समेत भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में बाबा की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.