लखनऊ, फरवरी 23 -- पर्यटन विकास निगम लखनऊ से कैंची धाम और बाबा नीब करौरी से जुड़े प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों के लिए टूर पैकेज तैयार कर रहा है। होली के आसपास इस पैकेज को लांच करने की तैयारी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक यूपीएसटीडीसी प्रस्तावित पैकेज के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु समृद्ध आध्यात्मिक केंद्रों का समग्र अनुभव प्राप्त होगा। अभी तक पर्यटन विकान निगम पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए लखनऊ दर्शन, अयोध्या दर्शन, नैमिषारण्य दर्शन, काशी दर्शन, प्रयागराज दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज चला रहा है। ऑनलाइन बुकिंग upstdc.co.in पर करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...